News

बाली में महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

बाली। श्री ओसवाल श्वेतांबर मूर्ति पूजक तपागच्छ जैन संघ बाली एवं श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान के तत्वाधान में अखंड श्री महावीर जन्म कल्याणक दिवस के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र परमार ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी साध्वी भगवंत की पावन निश्रा में शोभायात्रा का शुभारंभ श्री मनमोहन पार्श्वनाथ चौक से हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्री महावीर स्वामी की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान किया गया। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

IMG 20260331 WA0010 IMG 20260331 WA0009

शोभायात्रा प्रताप चौक, जून मंदिर, गेमावतों का बास, किलादरों का बास, गणेश बाजार एवं मुख्य बाजार मार्गों से होते हुए पुनः श्री मनमोहन पार्श्वनाथ चौक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रभावना का आयोजन भी किया गया।

इसके पश्चात आराधना भवन में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। साध्वी भगवंत के प्रवचन एवं मांगलिक कार्यक्रम के साथ आयोजन का समापन हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमृत परमार, बस्तीमल मेहता, नरेन्द्र परमार, श्रीपाल बाफना, चेतन मुनोत, विक्रम राठौड़, रणवीर गेमावत, पारस कोठारी, भूपेश मेहता, अशोक पुनमिया, लखमाराम परमार, रमेश मेहता, उत्तम सिरोया, राकेश मुनोत, रमेश भंडारी, भरत राठौड़, पारस राठौड़, धीरज चारण, रामलाल टेलर, अशोक अग्रवाल, रामेश्वर सोनी, अंबालाल देवासी सहित जैन समाज के कई गणमान्यजन एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

नवकारशी के लाभार्थी नैना बेन श्रीपालजी बाफना रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र परमार ने आगामी तीन वर्षों के लाभार्थी परिवारों की घोषणा भी की।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button