बाली में 108 सेसली पार्श्वनाथ जैन तीर्थ का प्रथम ध्वजारोहण हर्षोल्लास से सम्पन्न

108 सेसली पार्श्वनाथ जैन तीर्थ का प्रथम ध्वजारोहण हर्षोल्लास से सम्पन्न
बाली में श्री 108 सेसली पार्श्वनाथ जैन तीर्थ की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित
त्रिदिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के साथ भगवान श्री सेसली पार्श्वनाथ मंदिरजी का
ध्वजारोहण मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को
अत्यंत हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।
-
संत नामदेव 754 वीं जन्मोत्सव पर 101 साईकिल यात्राNovember 26, 2024
-
लखीमपुर में फिर उजागर हुई मौत की दुकानSeptember 2, 2025
यह पावन आयोजन मरुधर मार्तण्ड आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय चिदानंद सूरीश्वर जी
महाराज साहब आदि ठाणा एवं नितीसूरीजी समुदाय की साध्वी भगवंत श्री
कल्पशीला श्रीजी, संयमशीला श्रीजी आदि ठाणा की पावन निश्रा में सम्पन्न हुआ।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री 108 पार्श्वनाथ नाम श्रृंखला में समाहित
प्रकट प्रभावी श्री सेसली पार्श्वनाथ प्रभु के दरबार को सजे हुए एक वर्ष पूर्ण
हो चुका है। प्रथम वर्षगांठ ध्वजारोहण महोत्सव भव्यातिभव्य रूप में आयोजित
हुआ, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और जिन शासन की शोभा में अभिवृद्धि हुई।

मांगलिक कार्यक्रम
✍️ जानकारी: विक्रम बाबूलाल राठौड़, भायंदर














