Religious
न्यूज़ डेस्कJuly 30, 2025
भगवान नेमीनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव बाली में छप्पन दीप कुमारी द्वारा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

गोड़वाड़ की पुण्य भूमि बाली में 29 जुलाई 2025, मंगलवार को भगवान नेमीनाथ का जन्मकल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व छप्पन दीप कुमारी ने किया। समारोह का आयोजन मीठी मां आराधना भवन में किया गया, जहाँ भक्तों की भारी उपस्थिति रही। यह आयोजन परम पूज्य गच्छाधिपति श्रुत भास्कर आचार्य भगवंत धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी बरखेड़ा तिथौदारिका पूज्या महतरा साध्वी सुमंगलाश्रीजी म.सा., परम विदुषी साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्रीजी म.सा. की प्रशिष्या साध्वी सोमयकलाश्रीजी, साध्वी कुमुदकलाश्रीजी, साध्वी काव्यकलाश्रीजी आदि साध्वी भगवंतों की पावन निश्रा में सम्पन्न हुआ। सुबह प्रवचन एवं मांगलिक जैसे धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों गुरुभक्तों ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

Related Articles
-
मेघवाल समाज का मार्गदर्शन शिविर 16 जून को देसूरी मेंJune 9, 2024















