News

भव्यातिभव्य भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक पर सुमेरपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

लुनिया टाइम्स न्यूज़ | सुमेरपुर 

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

सुमेरपुर स्थित अभिनव महावीर जैन तीर्थ की पावन धरा पर भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्मकल्याणक के अवसर पर भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। “परोपकार की शुभ भावना से आत्मा महावीर बनती है” के संदेश के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।

जैनाचार्य श्री रत्नसेन सूरीश्वरजी की पावन निश्रा में श्री वासुपूज्य स्वामी श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ, भैरू चौक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 8:30 बजे भैरू चौक से भगवान महावीर स्वामी का भव्य वरघोड़ा महेश बैंड, शहनाई वादकों और ढोल मंडली की मधुर धुनों के बीच प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा अभिनव महावीर जैन तीर्थ बोर्डिंग परिसर में संपन्न हुई, जहां श्रद्धालु नाचते-गाते प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।

शांतिजी साकरिया हॉल में आयोजित धर्मसभा में जैनाचार्य श्री ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन में कहा कि भगवान महावीर स्वामी का जीवन संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श है। उन्होंने बताया कि सम्यक दर्शन के पश्चात उनके 27 भव मानव जीवन को श्रेष्ठ मार्ग दिखाते हैं। “जो व्यक्ति स्वार्थ त्यागकर परोपकार की भावना अपनाता है, वही सच्चे अर्थों में पूजनीय बनता है,” यह संदेश श्रद्धालुओं के हृदय को स्पर्श कर गया।

भगवान महावीर स्वामी

आचार्य श्री ने महावीर स्वामी की तपस्या, सहनशीलता और समता भाव का उल्लेख करते हुए बताया कि दीक्षा के पश्चात 12 वर्ष 6 माह तक उन्होंने अनेक कष्टों को समभाव से सहन कर मानवता को सहिष्णुता और अहिंसा का मार्ग दिखाया। साथ ही अनेकांतवाद और स्याद्वाद के सिद्धांतों के माध्यम से जीवन में समाधान और संतुलन का संदेश दिया।

प्रवचन के पश्चात सकल संघ द्वारा स्वामिवात्सल्य का आयोजन किया गया। दोपहर 2:30 बजे चंपापुरी नगरी में भगवान महावीर के पालना झुलाने का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नन्हीं बालिकाओं ने 56 दिक्कुमारियों का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी। 20 फीट लंबी-चौड़ी चावलों की रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम की सफलता में ट्रस्ट मंडल, युवा संघ, महिला मंडल एवं सौभाग्य सुंदर परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

आगामी कार्यक्रमों के तहत 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे प्रवचन एवं दोपहर 2:30 बजे चारित्र उपकरण वंदनावली का आयोजन किया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button