News

भव्य दीक्षा महोत्सव, मुमुक्षु जैनिश कुमार ने ग्रहण की संयम दीक्षा

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

भव्य दीक्षा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

बड़ोदा सालपुरा (गुजरात)

बड़ोदा सालपुरा (गुजरात) में वर्तमान गच्छाधिपति श्रुत भास्कर आचार्यदेव श्रीमद् विजय धर्मधुरंधरसूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती
प. पू. तत्वचिंतक आचार्यदेव श्री विद्युतरत्नसूरीश्वरजी म.सा. के शुभ सानिध्य में मुमुक्षु श्री जैनिश कुमार का पावन दीक्षा महोत्सव
अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आत्मिक आनंद के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस मंगल अवसर पर मुमुक्षु श्री जैनिश कुमार ने प. पू. उपाध्याय श्री योगेन्द्रविजयजी म.सा. के चरणों में समर्पण भाव से दीक्षा अंगीकार कर
उनके शिष्यत्व को स्वीकार किया। दीक्षा के क्षणों में उनके मुखमंडल पर अपूर्व शांति, नेत्रों में वैराग्य का तेज और चेहरे पर संयम की दिव्य आभा स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

भव्य वरघोड़े के साथ दीक्षा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालु
इस अलौकिक क्षण के साक्षी बने। पूरा वातावरण धर्ममय और भक्तिमय हो उठा।

दीक्षा उपरांत नवदीक्षित बालमुनि श्री जैनेन्द्रविजय म.सा. ने अपने गुरुदेवों के श्रीचरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उनके चेहरे पर कृतज्ञता, समर्पण और आत्मिक तृप्ति का भाव स्पष्ट झलक रहा था।

इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीक्षा की अनुमोदना करते हुए नवदीक्षित साधु भगवंत के संयममय और साधनामय जीवन की मंगल कामना की।
यह दिव्य दीक्षा महोत्सव सभी के लिए अविस्मरणीय बना रहेगा।

दीक्षा महोत्सव में मुंबई, भायंदर, मारवाड़, मद्रास, बेंगलुरु सहित विभिन्न स्थानों से हजारों गुरु भक्त उपस्थित रहे।

नवदीक्षित बालमुनि श्री जैनेन्द्रविजय म.सा. को दीक्षा की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button