भाईंदर में महावीर जन्म कल्याणक पर सेवा कार्य, नवयुवकों ने लगाया शरबत काउंटर

- भाईंदर, 31 मार्च 2026।
महावीर जयंती के पावन अवसर पर श्री नवकार प्रगति मंडल, भाईंदर के तत्वाधान में श्री नवकार प्रगति नवयुवक मंडल द्वारा सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में शरबत काउंटर 🥤 लगाया गया, जहां राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को शीतल पेय वितरित किया गया। इसके साथ ही पक्षियों 🕊 के लिए दाना-पानी हेतु बकेट 🧺 वितरण का कार्य भी किया गया, जिससे गर्मी के मौसम में जीवों की सेवा का संदेश दिया जा सके।

इस आयोजन में मंडल के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायक बनाया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने नवयुवकों का उत्साह बढ़ाया।
मंडल की ओर से सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।














