Newsभीलवाड़ा न्यूजराजस्थान

भाजपा भीलवाड़ा जिले के 39 मंडलों की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मंडल स्तर के कार्यकर्ता भाजपा कि नींव, पूरी मजबूती से मिलकर कार्य करना चाहिए -मेवाड़ा


WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में आज बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी भीलवाड़ा जिले के 39 मंडलों के अध्यक्ष, आईटी जिलासंयोजक अजय नौलखा, सोशल मीडिया जिला संयोजक रागिनी गुप्ता ,जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी, मन की बात जिला संयोजक सीपी जोशी सुखवाल के साथ बैठक संपन्न हुई

इस अवसर पर मेवाड़ा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा मंडल अध्यक्ष पार्टी की नीव है इसलिए उन्हें पूरी मजबूती से कार्य करना चाहिए उन्होंने कहा कि आईटी, सोशल मीडिया व मन की बात के संयोजक व सहसंयोजक मंडल स्तर तक बनाए जाएंगे बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन संरचना बुथ से लेकर शक्ति केंद्र तक तैयार हो जिससे आने वाले निकाय चुनाव में मजबूती से कार्य कर सकें

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर, कन्हैयालाल जाट मौजूद थे

भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के प्रारंभ में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने सभी अध्यक्षों का ऊपरना ओढाकर स्वागत किया इसके बाद सभी पदाधिकारी ने अपना विस्तृत परिचय सभी के समक्ष रखा इस अवसर पर मेवाड़ा ने सभी पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष के बराबर बताते हुए पार्टी के कार्यों पूरा पूरा सहयोग देना चाहिए

बैठक में आईटी संयोजक ने सरल एप के बारे में विस्तृत रूप से बताया सरल एप में संगठन के कार्यकर्ता पूरी जानकारी डालने पर संगठन की रैंकिंग बनती है भीलवाड़ा जिले में 1936 बूथ पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित हो एवं उन्हें सरल एप पर नियमित डाला जाए इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने प्रत्येक मंडल स्तर पर 60 की कार्यकारिणी बनाने की कहा मंडल स्तर पर 7 मोर्चो जिसमें युवा, महिला, ओबीसी, अल्पसंख्यक ,एससी, एसटी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाने पर भी विचार किया गया मेवाड़ा ने मंडल अध्यक्षों को कहा कि अच्छे कार्यकर्ताओं की सूची तैयार रखें जिससे संगठन में कई पदों पर उनका सदुपयोग किया जा सके

महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने मन की बात को मंडलश: सरल ऐप पर कितनी संख्या में डाला गया उसकी सूची रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई, प्रत्येक मंडल की शक्ति केंद्र, बूथ समिति का विवरण व किन-किन की कार्यकारिणी बन गई है इस पर विचार किया गया

भीलवाड़ा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के 39 मंडलों में भीलवाड़ा विधानसभा से रितु शेखर शर्मा, रमेश खोईवाल, मुकेश सोनी, नागेंद्र सिंह राव, आसींद विधानसभा से अनिल सिंह तंवर, फौजमल गुर्जर, पवन कुमार मुंगड, हेमराज चौधरी, इंद्रजीत सिंह राठौड, राजेंद्र सिंह रावत, मांडल विधानसभा से भेरूलाल गाडरी ,ओम प्रकाश शर्मा, लादू लाल लोहार, हेमेंद्र सिंह राणावत, किशन मुरारी शर्मा, सहाडा विधानसभा से धनसिह राठौर ,अमित तिवारी, राजेश जाट, मीरा किराड, शंभू लाल गुर्जर ,लाला राम गाडरी, शाहपुरा विधानसभा से पंकज सुगंधी ,जीवराज गुर्जर, अशोक चेचानी, परमेश्वर पारीक, जहाजपुर विधानसभा से महेंद्र खटीक, मांगीलाल जैन, धर्मराज मीणा, प्रहलाद सेन ,दुर्गा लाल धाकड़, मांडलगढ़ विधानसभा से अशोक जीनगर, श्यामलाल अहीर, राजेंद्र कुमार बंजारा ,बृजमोहन शर्मा उपस्थित थे

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button