भाजपा मंडल खुड़ाला का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

फालना, 30 मार्च 2026: राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन जी राठौड़, बाली विधायक एवं पूर्व ऊर्जामंत्री ठा. श्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पाली जिला अध्यक्ष श्री सुनील भंडारी, जिला महामंत्री श्री भरत त्रिवेदी तथा बाली विधानसभा संयोजक श्री प्रताप सिंह भाटी के निर्देशानुसार “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के तहत भाजपा मंडल खुड़ाला फालना द्वारा आयोजित एक दिवसीय 24 घंटे के आवासीय प्रशिक्षण वर्ग 29-30 मार्च को वैष्णव छात्रावास, बाली रोड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रदेश-जिला स्तर के पदाधिकारियों से लेकर बूथ कार्यकर्ताओं तक सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शिविर में 7 सत्रों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा हुई। समापन पर व्यायाम प्रदर्शन के बाद सभी को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

मुख्य अतिथियों में शामिल: बाली विधायक श्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जिला अध्यक्ष श्री सुनील भंडारी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ललिता शाह, मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र सीदावत सहित भोपाल सिंह गुर्जर, अमित मेहता, रूपाराम चौधरी, महिपाल परमार, मदन चौधरी, रूपाराम सुथार, राम किशोर गोयल, विक्रम सिंह, रितेश अग्रवाल, प्रीतपाल सिंह छाबड़ा, जितेंद्र सिदावत, कल्पेश शर्मा, कैलाश जोशी, अनिल सिंह, मनीष, ललित मालवीय, ओम दाधीच, सुमेर सिंह, कुणाल पवार, शिव प्रकाश तिवारी, जसवंत सिंह देवड़ा, मनीषा लोढ़ा, भावना वैष्णव, अमृत दमामी, शंकर मेघवाल, गनी मोहम्मद, फिरदोष सिलावट, खुशवंत भाटी आदि।













