भीलवाड़ा न्यूजNational Newsलोकसभा चुनाव 2024

भाजपा महिला मोर्चा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 16 को, महिला मोर्चा ने किया जनसंपर्क

रिपोर्टर – मोनू सुरेश छीपा

भीलवाड़ा 15 अप्रैल

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विशाल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 16 अप्रैल को साय 5 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगी।

WhatsApp Image 2024 04 15 at 17.29.11
महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी शिरकत करेगी

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सिंपल वैष्णव महिला मोर्चा जिला प्रभारी,पिंकी मान्डावत संभाग प्रभारी, बरजी देवी भील जिला प्रमुख,मंजू पालीवाल जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, मंजू चेचानी महिला मोर्चा जिला संयोजक के साथ-साथ जिले की सभी विधानसभाओं से महिला मोर्चा पदाधिकारी ,पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

भाजपा के समर्थन में महिला मोर्चा ने किया जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाडा के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी एव प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल के समर्थन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के सानिध्य में एवं पूर्व पार्षद निशा जैन के नेतृत्व में स्थानीय शाम की सब्जी मंडी भूपालगंज में घर -घर जाकर सम्पर्क का कार्यक्रम किया गया.

WhatsApp Image 2024 04 15 at 17.29.09
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि जन संपर्क कार्यक्रम में सुमित्रा पोरवाल मिनाक्षी नाथ, नेहा नागर दीपा सोनी, सुलक्षणा शर्मा, सुनिता गुप्ता रेखा शर्मा सुमित्रा पोरवाल चंदा सोनी आदि महिलाएं उपस्थित रही।


Sorry, there are no polls available at the moment.

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button