News

भायंदर पश्चिम में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

रिपोर्ट: विक्रम बी. राठौड़, मुंबई-बाली

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

भायंदर पश्चिम महेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026, रविवार को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को विशेष रूप से रंग-रोगन कर सजाया गया था। चारों ओर भगवा पताकाएं, आकर्षक सजावट और रोशनी की भव्य व्यवस्था की गई, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो उठा।

प्रातः 6 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आगमन प्रारंभ हो गया था। देखते ही देखते हजारों भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान महेश्वर महादेव को बिल्वपत्र, दूध, जल, पंचामृत, भस्म, धतूरा, पुष्पमाला, प्रसाद और नारियल अर्पित कर देश में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

सुबह 7 बजे से ठंडाई का महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर दिन-रात खुला रहा। दिनभर और रात्रि में कुल चार विशेष महाआरतियां संपन्न हुईं—

  • प्रथम आरती रात 7 बजे 108 दीपों की दीपमाला के साथ।
  • द्वितीय आरती रात 10 बजे।
  • तृतीय आरती रात्रि 12:15 बजे।
  • चतुर्थ महाकाल भस्म आरती प्रातः 4 बजे।

शाम 7 बजे शिव-पार्वती श्रृंगार और शिव जटा दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित कतारबद्ध दर्शन कराए गए। उसी समय उपवास का भंडारा महाप्रसाद प्रारंभ हुआ। रात 10 बजे भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने भक्ति गीतों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

रात्रि 1:30 बजे से संपूर्ण रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही भस्म पूजा, श्रृंगार पूजा और कमल पुष्पों से विशेष पूजा-अर्चना की गई।

मीरा-भायंदर के नव निर्वाचित नगरसेवक भरत भाई कोटारी ने भी भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी जगदीश भाई श्रीमाली ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।

मंदिर के पुजारी जगदीश भाई श्रीमाली ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button