भायंदर पश्चिम शांति नगर सार्वजनिक मित्र मंडल गणेशोत्सव प्रतिमा की स्थापना : के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

जेठमल राठौड़ बाली-मुंबई।
मुबंई। भायंदर पश्चिम शांति नगर सार्वजनिक मित्र मंडल द्वारा आयोजित गणेशोत्सव का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। हिंदू समाज में संगठन, राष्ट्र प्रेम और धर्म प्रेम में श्रद्धालु का उत्साह दिखाई दिया। इस वर्ष पर घरों और मंदिरों में गणेश की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की जाती हैं।
मान्यता हैं कि इस दिन मिट्टी से बनी गणेश मूर्ति की पूजा करना अत्यंत मंगलकारी और कल्याणकारी होता हैं। आज से गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया हैं। इस वर्ष यह पर्व 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी से लेकर 6 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता हैं। और फूल लेकर पूजा का संकल्प करें गणपति जी का भोग – लड्डू गणेश भगवान को अर्पित करना शुभ माना जाता हैं।
आप बेसन या बूंदी के लड्डू का प्रसाद चढाते हैं। मोदक – गणेशजी का प्रिय भोग मोदक हैं। पुराणों में इस बात जिक्र हैं कि बचपन में गणेशजी अपनी माता पार्वती द्वारा बनाएं गए मोदक तुरंत ही खा जाते हैं विधि पूर्वक गणेशजी की पूजा – अर्चना की जाती हैं। प्रतिदिन गणेश की उपासना करते हैं। अंतिम दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता हैं। शांति नगर सार्वजनिक मित्र मंडल सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं।










