Religious

भायंदर में वसंत पंचमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

विजय शांतीसुरीश्वर महाराज साहेब की 135वीं जयंती और 120वें दीक्षा दिवस पर होगा भव्य आयोजन

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

भायंदर पश्चिम। भायंदर पश्चिम स्थित ईदरा कॉम्प्लेक्स में 2 फरवरी 2025 को वसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन श्री शांती योगी जैन ट्रस्ट द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। यह आयोजन आचार्य सम्राट श्री श्री श्री 1008 विजय शांतीसुरीश्वर महाराज साहेब के 135वें जन्मदिवस और 120वें दीक्षा दिवस की स्मृति में हो रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम

महोत्सव की शुरुआत सुबह 7:15 बजे गुरुदेव की पखाल पूजा, फूल पूजा, हार पूजा और वासक्षेप पूजा के साथ होगी। इसके बाद सुबह 9:00 बजे आरती और मंगल दीपक उतारा जाएगा।

सुबह 10:15 बजे अष्ट प्रकारी पूजा का आयोजन होगा। दोपहर 12:39 बजे महाप्रसादी रखी गई है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

दोपहर 2:07 बजे शांति जाप होगा, जबकि 2:30 बजे ऊं शांति महिला मंडल सामूहिक सामायिक का आयोजन करेगा। शाम 8:00 बजे विराट गुरु भक्ति का आयोजन होगा, जिसके पश्चात आरती और मंगल दीपक उतारा जाएगा।

विशेष आयोजन

30 जनवरी 2025 को गुरुदेव के चढ़ावे की विशेष पूजा होगी।

IMG 20250121 WA0002 IMG 20250121 WA0001

गुरुदेव का जीवन परिचय

गुरुदेव विजय शांतीसुरीश्वर महाराज साहेब का जन्म 25 जनवरी 1890 को वसंत पंचमी के शुभ दिन मणादर (सिरोही) में हुआ। उनके पिता का नाम भीमतोला और माता का नाम वसुदेवी था। बचपन में उनका नाम ‘सगतोजी’ था।

उन्होंने 9 फरवरी 1905 को रामसीन (जालोर) में तीर्थ विजय महाराज साहेब से दीक्षा ली। 20 नवंबर 1933 को उन्हें आचार्य पदवी प्राप्त हुई। 23 सितंबर 1943 को अचलगढ़, माउंट आबू में उनका निर्वाण हुआ। उनकी समाधि का निर्माण मांडोली नगर में हुआ, जिसकी प्रतिष्ठा वसंत पंचमी के दिन की गई थी।

भव्य सजावट और सम्मान समारोह

मंदिर को भव्य सजावट और लाइटिंग से सुसज्जित किया गया है। गुरुदेव की विशेष आंगी होगी और सभी लाभार्थी परिवारों का भव्य सम्मान किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि इस पावन अवसर पर पधारकर महोत्सव को सफल बनाएं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button