भारतमाता आश्रम पहुंचे राज्यमंत्री प्रहलाद राय टाक अध्यक्ष माटी कला बोर्ड राजस्थान

नोहर। राजस्थान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रहलाद राय टाक सोमवार को स्थानीय भारतमाता आश्रम पहुंचे जहां वे देव पूजन कर महंत रामनाथ अवधूत से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर राजस्थान सरकार एवं भारत सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए प्रदत महती लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा, डॉ शिवराज भारतीय, अंजनी शर्मा, कमल शर्मा, रमेश पारीक, रामकिशन जोशी, मदन स्वामी, दलीप सोनी, राजू रांका, ओम प्रकाश शर्मा, विक्रम स्वामी, महेश सोनी, मोहित सर्वा, गणेश रांकावत, विजय सैन, विजेंद्रपुरी गोस्वामी, रामेश्वरलाल पारीक, दया राम शीलू , नरेन्द्र सांखी, समर्थ सैनी, अजय हिसारिया, विकास पांडे, दशरथ गौड़, लक्की सिंह चारण, प्रेम स्वामी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।