News

भारतीय किसान संघ खुइयां का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न

  • नोहर 

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

भारतीय किसान संघ तहसील खुइयां का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग गुरु गोरखनाथ आश्रम, सिरंगसर ढाणी में संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिनमें चार सत्र संगठन की गतिविधियों पर केंद्रित रहे।

अन्य चार सत्रों में कृषि विशेषज्ञ सहायक कृषि अधिकारी रामकुमार स्वामी ने उन्नत खेती, जैविक खेती, ज़हर मुक्त खेती तथा पशु अनुसंधान जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक व प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के लाभ और व्यवहारिक पहलुओं से अवगत कराया।

वर्ग के समापन सत्र में भारत माता आश्रम नोहर के महंत योगी रामनाथ अवधूत ने संगठन की मूल संकल्पना, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की आवश्यकता तथा संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन और विचारधारा पर विस्तृत चर्चा की।

IMG 20250802 WA0050IMG 20250802 WA0051IMG 20250802 WA00511

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आश्रम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अपने-अपने गाँव व ढाणियों को हराभरा बनाने का संकल्प लिया।

इस अभ्यास वर्ग में सूरजनसर, सिरंगसर, ढाणी रायकान, कानसर नीमला, थिराना, खुइयां, जबरासर, पाण्डुसर, मंदरपूरा, धानसिया, गोरखाना, भावलदेसर आदि गांवों से कुल 110 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

तहसील अध्यक्ष बेगराज शर्मा, तहसील मंत्री फूलचंद पारीक, उपाध्यक्ष महिपाल स्वामी, सह मंत्री पवन बारूपाल, आज़ाद बेनीवाल, कुंदनपुरी गोस्वामी, भादरा अध्यक्ष जगदीश चंद्र, पल्लू तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप सियाग, राकेश अग्रवाल तथा विभिन्न ग्राम समितियों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button