National News
भारत ने कच्चे खाद्य तेलों पर आयात शुल्क घटाया
रिफाइनर्स को राहत, कीमतों पर नियंत्रण की उम्मीद

भारत सरकार ने कच्चे पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क 20% से घटाकर 10% कर दिया है।
इससे कुल प्रभावी आयात शुल्क 27.5% से घटकर 16.5% हो गया है। सरकार का उद्देश्य खाद्य तेल की कीमतों पर नियंत्रण और आपूर्ति बढ़ाना है।विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला अमेरिका के साथ ट्रेड वार्ता की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

इससे घरेलू रिफाइनर्स को फायदा होगा क्योंकि क्रूड और रिफाइंड ऑयल के बीच ड्यूटी अंतर 19.25% हो गया है। इससे साफ्ता देशों से ज़ीरो ड्यूटी पर आयातित रिफाइंड तेल का दबाव भी कम होगा।
यह कदम उच्च इनपुट लागत से जूझ रहे प्रोसेसर्स को राहत और उपभोक्ताओं को सस्ता तेल दिलाने की दिशा में उठाया गया है।












