भारत विकास परिषद सादड़ी ने किया सिंदरली व बडौद में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

सादड़ी। भारत विकास परिषद सादड़ी ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंदरली व बडौद में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम किया।
भारत विकास परिषद सादड़ी के सचिव डॉ गिरधारी लाल देवड़ा ने बताया कि भारत माता व सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम वंदेमातरम हुआ तत्पश्चात मंचासीन महानुभावों हस्तीमल वैष्णव, एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट विनोद मेघवाल, मनोज गेहलोत, राजेश देवड़ा का परिचय कराया गया।

शाखा सचिव डॉ गिरधारी लाल देवड़ा ने भारत विकास परिषद का परिचय कराया। मुख्य वक्ता एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित ने गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ब्रह्म विष्णु महेश के समकक्ष बताते हुए कहा कि गुरुकृपा से ईश्वर प्राप्ति होती है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा का उल्लेख करते हुए गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया।
अध्यक्ष हस्ती मल वैष्णव व प्रधानाचार्य प्रकाश परमार व नारायण लाल हिंगड़ ने शैक्षणिक सहशैक्षणिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों का परिचय कराते हुए स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के श्रेष्ठ विद्यार्थियों द्वारा गुरुजनों का माल्यार्पण व चरण स्पर्श कर वंदन किया गया।
भारत विकास परिषद के हस्तीमल वैष्णव एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट विनोद मेघवाल, हरी सिंह राजपुरोहित सिंदरली ने सभी गुरुजनों को स्मृति चिन्ह,श्रीफल भेंट कर व अंगवस्त्र पहना कर अभिनंदन किया।
प्रधानाचार्य प्रकाश परमार व संदीप देवल ने भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना करते अपने विद्यालयो को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का विश्वास दिलाया। नारायण लाल हिंगड़ व राजेश देवड़ा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के संरक्षण संवर्धन की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पर्बत सिंह राठौड़ ,मंगल चंद मीना, नरेंद्र कुमार, भानुप्रिया राठौड़, चैनाराम चौधरी, सोनिया गुर्जर, भारत सिंह, दीपिका, हरीराम, नंदकिशोर, रमेश सिंह राजपुरोहित आदित्यराज सिंह, उर्मिला देवी , अशोक, जनार्दन, दिनेश दहिया सहित सिंदरली का समस्त स्टाफ व नरेन्द्र सिंह चंपावत, मुकनाराम बावल, नरेंद्र सिंह राजावत, महेंद्र कुमार, राजाराम सीरवी,गंगा सिंह चौहान,नीरु शक्तावत, यशपाल गर्ग, महावीर सिंह चंपावत,धूलीबाई समेत बडौद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।मंच संचालन रुपाराम मेघवाल व रणजीत सिंह ने किया।
उल्लेखनीय है कि भारतीय संस्कृति के आलोक में भारत के विकास के लिए भारत विकास परिषद सेवा प्रकल्पों व गतिविधियों का संचालन करता है।










