News
भीलवाड़ा में सर्दी ने दी दस्तक, बाजारों में बढ़ी रौनक

- भीलवाड़ा।
नारायण लाल गुर्जर
राजस्थान में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। भीलवाड़ा में अलसुबह ठंडी हवाओं और ओस की बूंदों ने गुलाबी ठंड का एहसास करवाना शुरू कर दिया है।
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग अब स्वेटर, जैकेट और मफलर पहनकर निकल रहे हैं। शहर के पार्कों और सड़कों पर सर्दी का असर साफ दिख रहा है।

सर्दी बढ़ने के साथ तिब्बती बाजारों में ऊनी कपड़ों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों ने नए डिजाइन के शॉल, जैकेट, टोपी और मफलर सजा दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। संभावना है कि दिसंबर तक पारा एक अंक तक पहुंच सकता है।
सुबह की चाय की दुकानों पर भी अब लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।











