News

भीलवाड़ा रोडवेज आगार पर कर्मचारियों का धरना

8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी


WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • भीलवाड़ा लूनिया टाईम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार

भीलवाड़ा में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सोमवार को भीलवाड़ा रोडवेज आगार पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से नई भर्तियां नहीं होने के कारण मौजूदा स्टाफ पर कार्यभार अत्यधिक बढ़ गया है। स्टाफ की कमी का सीधा असर यात्री सेवाओं पर पड़ रहा है। बसों की संख्या घटने और कर्मचारियों की अनुपलब्धता के कारण कई रूटों पर संचालन प्रभावित हो रहा है।

WhatsApp Image 2026 02 17 at 2.11.40 PM

यूनियन पदाधिकारी शंकर लाल गुर्जर, चंद्रप्रकाश खटीक और ओम प्रकाश गर्ग ने बताया कि तकनीकी खराबी और कर्मचारियों के अभाव में कई बसें डिपो में खड़ी हैं। इससे निगम को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि समय पर मरम्मत और पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति से स्थिति सुधारी जा सकती है।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रिक्त पदों पर भर्ती, कार्यभार में संतुलन, बसों की मरम्मत व संसाधनों की उपलब्धता शामिल बताई जा रही है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button