भीलवाड़ा न्यूज
भीलवाड़ा सांसद ने पेट्रोलियम मंत्रालय की बैठक में उठाए क्षेत्रीय मुद्दे

- भीलवाड़ा
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने दिल्ली में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सांसदों की परामर्शदात्री समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की।

सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी के अनुसार, अग्रवाल ने उज्ज्वला योजना के तहत 3.35 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलने पर धन्यवाद दिया और कई सुझाव भी दिए:
- ईको-फ्रेंडली फ्यूल जैसे बायो-गैस, ग्रीन हाइड्रोजन और एथनॉल पर फोकस बढ़े।
- सरकारी कंपनियों के CSR फंड की रिपोर्ट पेश की जाए और NGO को दिए फंड की निगरानी हो।
- पेट्रोल पंपों पर माप की पारदर्शिता सुनिश्चित हो।
- जन सुविधाओं की व्यवस्था में सुधार हो।
- भीलवाड़ा में घर-घर एलपीजी कनेक्शन पहुंचाने का कार्य जल्द पूरा किया जाए।
बैठक में कई अन्य सांसद और राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद रहे।














