भोला भैरू भक्ति मंडल द्वारा आयोजित नि: शुल्क नोट बुक वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ
7000 छात्रों को नि: शुल्क नोट बुक का लाभ मिला, प्रत्येक छात्रों को आधा दर्जन बुक प्राप्त हुई

- भायंदर (वेस्ट)
दिनांक 01/06/2025 रविवार को राजस्थान हॉल में भोला भैरव भक्ति मंडल का लगातार बारहवां नोटबुक वितरण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
आज लगभग 7000 विद्यार्थियों को नोटबुक का लाभ मिला,प्रत्येक विद्यार्थी को 6 नोटबुक दी गई। आज के कार्यक्रम में मीरा भायंदर की पूर्व विधायिका गीता भरत जैन, विधायक माननीय नरेंद्र मेहता , नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल, ध्रुव किशोर पाटिल, सुनीता जैन,भगवती प्रसाद शर्मा, मनीष शर्मा, संदीप पिपलिया, वर्षा भानुशाली प्रमुख रुप से उपस्थित रहे.
इसके अलावा के पी वेलफेयर फाउंडेशन के क्रुनाल पुरोहित, कई संस्थाओं के ट्रस्टी भरत कोठारी, प्रसिद्ध समाज सेवक शिवसेना के जितेन्द्र पाठक, मैथिली विकास प्रतिष्ठान के आमोद झा, निर्मल सिरोया, दिनेश नबेडा,दीपक बाबेल, कमलेश , पंकज दारोगा, नेमीचंद कावड़िया, ज्ञान डांगी, अतुल मेहता, तरुण शर्मा,संस्थाओं के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा समाज के कई गणमान्य महानुभावों, पत्रकारों, समाज सेवकों ने कार्यक्रम में पधारकर लाभार्थी विद्यार्थियों को एवम मंडल को आशीर्वाद प्रदान किया।
नोटबुक वितरण के इस कार्यक्रम के प्रमुख लाभार्थी ललित कोठारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। आज का कार्यक्रम जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के आचार्य भगवंत मनोज्ञ सागर सुरीश्वर जी म.सा. के पावन आगमन एवं उनके मुखारविंद से प्रवचन, मांगलिक से प्रारंभ हुआ. पूज्य गुरुदेव ने मंडल एवं पधारे हुए सभी विद्यार्थियों को ज्ञान सामग्री वितरण की महत्वता के बारे बताया, गुरुदेव ने अपने करकमलों से नोटबुक का विमोचन कर भोला भैरव भक्ती मंडल के सभी सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए आजीवन इस कार्यक्रम से जुड़ने की प्रेरणा दी।

नोटबुक के सहयोगी लाभार्थियों में विवेक भाई सुराणा, निर्मल जी सिरोया, हरीश जी व्यास, अतुलजी पालडेचा, सुरेन्द्र जी चपलोत, नेमीचंद जी कावड़िया, ज्ञान जी डांगी, विक्रम जी मुठलिया, निलेश जी परमार, हसमुख जी पुनमिया, चेतना जी, गीता जी जैन, नरेंद्र जी मेहता, कमलेश जी, दिनेश जी नाबेडा, दीपक जी बाबेल, भेरू भाई, सुरेश जी खंडेलवाल, नरेश जी परमार, राजेंद्र जी परमार, कुनाल जी पुरोहित, विक्रम जी मूठलिया, राकेश जी पटेल, शांति योगी जैन ट्रस्ट, शौकीन जी सिसोदिया, निरंजन जी बोहरा, पवन जी भंसाली इत्यादि रहे। पधारे हुए सभी मेहमानों एवम लाभार्थियों का बहुमान मंडल के सभी सदस्यों ने तिलक, माला, शाल ओढ़ाकर, श्रीफल एवम चांदी का सिक्का देकर किया। जून माह की इस तपती गर्मी में पधारे हुए सभी विद्यार्थियों के लिए मंडल ने शीतल निम्बू शरबत की व्यवस्था रखी थी।
इस बार क्योंकि 7000 फार्म का वितरण 7 दिनों में ही पुरा हो गया था,इस वजह से कई विद्यार्थियों को बेरंग लोटना पड़ा जो की हमारे लिए बहुत ही तकलीफ दायक था, इसलिए मंडल के सदस्यों ने आगामी वर्ष 2025 के लिए 10000 बच्चों को लाभ मिले इस हेतु सहयोग करने की अपील की और भेरू बाबा की कृपा से देखते ही देखते 5000 दर्जन के लाभार्थी सहयोग करने हेतु तैयार हो गए।
कार्यक्रम के अंत में भोला भैरव भक्ति मंडल के सभी सदस्यों ने पधारे हुए सभी मेहमानों का, सहयोग कर्ताओं का, मीडिया प्रभारियों का,लाभार्थियों का एवम विद्यार्थियों का दिल की असीम गहराइयों से शुक्रिया अदा किया और कहा कि आपके स्नेह, आशिर्वाद एवम मार्गदर्शन के बिना यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता था। आप सभी का सहयोग एवम आशिर्वाद हमें आगे भी मिलता रहेगा इसी आशा एवम विश्वास के साथ.















