News

मध्यम वर्ग के लोगों को निशुल्क राशन वितरण

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

उत्थान ग्रुप फाउंडेशन द्वारा आज जोधपुर के पाल रोड स्थित अशोक उद्यान के पास झोपड़ियों में रहने वाले कमजोर मध्यम वर्ग के लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मध्यम वर्ग के लोगों को सहायता प्रदान करना और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना है।

इस कार्यक्रम में 51 परिवारों को लाभ पहुंचाया गया। जिसमें आवश्यक खाद्य पदार्थ जैसे कि चावल, आटा, दाल, मसाले, चाय, शक्कर, आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2024 09 29 at 16.54.53 scaled e1727681308497

उत्थान ग्रुप फाउंडेशन की टीम के सदस्य प्रशांत अरोड़ा,ललित शिवनानी, चंदरेश टाक , सौरभ करवा, मदन सिंह, राजपाल सिंह, मनोहर नुवाल, चन्द्रपाल सिंह, मनीष सोनी, कुन्दनसिंह, रमेश कुमार ने कहा, “हमें कमजोर मध्यम वर्ग के लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में खुशी है। हम भविष्य में भी इसी तरह की कई विभिन्न योजनाओं के लाभ समाज एवं जनकल्याण के हित में करते रहेंगे, जिसकी नीति समय – समय पर तैयार होती रहेगी ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button