Crime NewsNational News

मनियाडीह थाना क्षेत्र में दो सगी बहनें की लाश कुंवा में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

  • टुंडी / धनबाद

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

हत्या और आत्महत्या को लेकर शंका, दोनों सगी बहनें दो दिनों से पूर्व से ही थी लापता


टुंडी प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र स्थित मनियाडीह थाना अंतर्गत महुआढाब गांव के पास खेत में स्थित एक सिंचाई कुएं में दोपहर 02 बजे दो शीतलपुर गांव के कोलहरिया टोला के कुछ ही दुरी पर कुंवा में लाश होने की सूचना किसी ग्रामीण के माध्यम से थाना को मिली।

IMG 20240904 WA0006

मनियाडीह थाना प्रभारी शिव के अनुसार जब ग्रामीणों के सहयोग से एक लाश को कुएं से बाहर निकाला गया तों थोड़ी देर में दुसरा लाश भी कुंवा के पानी में दिखाई देने लगा जिसे बाहर निकाला गया ।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

दोनों सगी बहनें की लाश कुएं में होने से क्षेत्र में यह बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई ।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे हत्या कर लाश को छिपाने की नियत से कुएं में डाल देने की बात कर रहे हैं।

 

लाश की जीभ भी निकली हुई थी लोगों की आशंका को बल मिलता है कि दोनों की हत्या कर लाश को कुएं में डाल दिया गया है।

IMG 20240904 WA0005 e1725423515562

इस संबंध में मनियाडीह के थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि दोनों की लाश को पोस्टमार्टम हेतु शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल धनबाद भेजा गया हैं ।

हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी खुलसा हो पाएगी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विगत रविवार से ही दोनों सगी बहने लापता थी,परन्तु गुमशुदगी को लेकर घर वालों द्वारा थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और ना ही गांव के आसपास के लोगों को ही इस संबंध में कोई जानकारी दिया गया था ।।

मृतक बहनों की पहचान पास के ही गांव शीतलपुर कोलहरिया के तिलक कोल की पुत्री के रूप में हुई है। बड़ी बेटी प्रमिला कुमारी 19 वर्ष जिसकी शादी – विवाह

फिलहाल 04-05 माह पूर्व देवघर में हुई थी जबकि छोटी अविवाहित बेटी उर्मिला कुमारी की उम्र 17 वर्ष बताई जाती है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button