News
महाकवि चंद बरदाई जयंती महाकाली मंदिर सेवाड़ी में हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई

महाकाली मंदिर, सेवाड़ी में चंडीसा राव समाज द्वारा हिन्दी साहित्य के प्रथम महाकवि और पृथ्वीराज रासो के रचयिता चंद बरदाई की जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महाकाली की स्तुति और पूजन-अर्चन किया गया।
कार्यक्रम में अंगाई माता विकास समिति बीसलपुर के पूर्व अध्यक्ष मदन सिंह राव ने महाकवि चंद बरदाई की काव्य रचनाओं और पृथ्वीराज चौहान के बालसखा के रूप में उनकी गौरवमयी भूमिका का उल्लेख कर समाज का गौरवगान किया।

इस अवसर पर महाकाली मंदिर सेवाड़ी के अध्यक्ष गोरधन सिंह ओखावत, घीसु सिंह राव, सूरजमल, रामसिंह, नरपतसिंह, नाथु सिंह, किशोर सिंह, प्रकाश सिंह, मिश्रीमल, रमेश सिंह, भवानी सिंह, भंवर सिंह, मोहन सिंह और वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन संस्थान के जिला सहसंयोजक हनुमान सिंह राव सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।













