News
महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा एवं वीरों का सम्मान

महाराणा प्रताप सेवा समिति, बाली के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर चार महापुरुषों की जयंती और भारतीय सेना के सम्मान में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर गणेश बाजार, तोपखाना, पृथ्वीराज चौहान चौक होते हुए प्रताप चौक पहुंची। विभिन्न स्मारकों पर माल्यार्पण किया गया और देशभक्ति के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर संत संतोष दास, बालकनाथ, दशरथ महाराज, साध्वी संतोष कंवर, और ललित भारती मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेना के जवानों का स्वागत किया गया।
इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नेताओं और नागरिकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कई सदस्यों और महिलाओं ने सहयोग दिया। संयोजक नरेन्द्र परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।















