महाराष्ट्र के कल्याण के पास चलती एक्सप्रेस से फ़टका मारकर मोबाइल छिनने की कोशिश में यात्री ट्रेन से नीचे गिरा उसका पैर कट गया

लाठियों से पीटा 20 हजार रुपए का फोन जबरन छीन लिया.
महाराष्ट्र के कल्याण के पास शहाड और आंबिवली रेलवे स्टेशनों के बीच एक मेल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का चोर द्वारा मोबाइल फोन छीनने की कोशिश में यात्री ट्रेन से नीचे गिरा उसका पैर कट गया. यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई. चौंकाने वाली बात यह है कि चोर ने घायल यात्री से 20,000 रुपये का फोन लूट लिया और वहां से फरार हो गया. गौरच रामदास निकम (26 वर्ष, निवासी नासिक) तपोवन एक्सप्रेस से नासिक की ओर जा रहा था, तभी आंबिवली स्टेशन के पास एक 16 वर्षीय नाबालिग चोर ने यात्री निकम के हाथ पर वार करके उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की.

इस वार से गौरच निकम नीचे गिर पड़े और उनका बायाँ पैर ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उनका पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया. इस घटना के बाद भी आरोपी नहीं रुके, उसने घायल गौरच को लाठियों से पीटा और उनसे 20,000 रुपये का फोन जबरन छीन लिया. कल्याण रेलवे पुलिस ने इस संबंध में मामला (सीआर संख्या 999/25, धारा 307, 309 (4) बीएनएस) दर्ज कर लिया है. पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जाँच की जा रही है.















