महाशिवरात्रि पर कोली महावर समाज की विशाल शोभायात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

नरेंद्र सिंह रेगर
शाहपुरा शहर में पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर कोली महावर समाज द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान कांग्रेसजनों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कांग्रेस कार्यवाहक नगर अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में तथा ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर के सानिध्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल समाजजनों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता एवं धार्मिक सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, नगर महामंत्री ओम सिंधी, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा, विक्की खान, देवेंद्र खटीक, शाहरुख खान, अंकुश माली, शोभाभरम जाट, तोसिफ खान, पदम कोली, रोहित कोली, कमलेश कोली, भागचंद कोली, शंकर कोली सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शोभायात्रा के माध्यम से शहर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।











