News

महाशिवरात्रि पर मांडल में नन्हीं सेविकाओं का घोष संचलन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति के मांडल खंड द्वारा भव्य घोष संचलन निकाला गया। संचलन में नन्हीं सेविकाओं ने ताल से ताल मिलाते हुए अनुशासन और संगठन शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

संचलन की शुरुआत नीलकंठ महादेव मंदिर से हुई। इसके बाद नई नगरी, वीर मोहल्ला, मूलचंद जी काबरा की दुकान, भड़िया मोहल्ला, मंडोवरा चौक, बड़ा मंदिर चौक, लढ़ा गली, लखारा चौक, सदर बाजार, देवनारायण मंदिर गली, धान मंडी, सब्जी मंडी, प्रताप सर्कल और बस स्टैंड होते हुए संचलन पुनः नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।

WhatsApp Image 2026 02 16 at 9.38.41 AM WhatsApp Image 2026 02 16 at 9.38.40 AM

मार्ग में जगह-जगह समाजजनों ने सेविकाओं का पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया। संचलन के समापन पर विभाग कार्यवाहिका मनीषा जाजू ने सभी सेविकाओं को सफल आयोजन की बधाई दी। जिला कार्यवाहिका जंशु खारोल ने बताया कि नित्य शाखा में घोष का नियमित अभ्यास कराया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप पांच वर्ष की बालिका भी संचलन में सहभागी बनी।

विभाग बौद्धिक प्रमुख नीलू मालू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक सेविका को अपनी अंतर्निहित शक्ति का उपयोग राष्ट्रहित में करना चाहिए तथा नियमित शाखा के माध्यम से मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास करना चाहिए। प्रांत तरुणी प्रमुख कीर्ति सोलंकी ने संगठन का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि समिति महिलाओं को आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्यरत है।

अंत में खंड कार्यवाहिका पार्वती तोतला ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचलन में लगभग 50 मातृशक्ति की उपस्थिति रही। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मांडल थाना प्रभारी रोहिताश यादव सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button