News
मालनु अचानक वनाराम/ओबाजी v प्रभुराम/ओबाजी देवासी के बाड़े मे आगजनी घर बाड़े कों लोगों नें काबू मे कर लिया घर परिवार कों कोई नुकसान नही हुआ

रिपोर्ट डीके देवासी
🔥 बड़ी खबर: मालणु गांव में अचानक आग, बड़ा हादसा टला
उपखण्ड बाली क्षेत्र के मालणु गांव में रविवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग वनाराम/ओबाजी प्रभुराम देवासी के घर के आगे पिण्डवाड़ा–सिवेरा रोड पर स्थित बाड़े में लगी।
आग लगते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घर को कोई नुकसान नहीं हुआ।
ग्रामीणों की सतर्कता के चलते फायर ब्रिगेड को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
घटना के बाद मालनु प्रशासक रमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और जानकारी ली। क्षेत्र घनी आबादी वाला होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते आग बुझा दी गई।











