
सत्यनारायण सोपारिया अध्यक्ष, दिनेश मोरी उपाध्यक्ष और दिनेश रागसया सचिव बने
भीलवाड़ा। माली समाज सेवा संस्थान (निर्माणाधीन माली समाज छात्रावास) के चुनाव रविवार, 24 अगस्त 2025 को संपन्न हुए। चुनाव में 469 मतदाताओं में से 457 ने मतदान किया।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:
अध्यक्ष पद:
- नानूराम जी रागस्या – 213 मत
- सत्यनारायण जी सोपरिया – 240 मत (विजयी)
उपाध्यक्ष पद:
- दिनेश जी मोरी – 254 मत (विजयी)
- मदन जी मावर – 198 मत
सचिव पद:
- दिनेश जी रागस्या – 235 मत (विजयी)
- मुकेश जी गढ़वाल – 218 मत
- 4 मत खारिज
चुनाव में विजयी प्रत्याशियों का समाजजनों ने साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।















