News

माली समाज का 18वां प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को सादड़ी में, 285 प्रतिभाओं और 40 भामाशाहों का होगा सम्मान

माली समाज का 18वां प्रतिभा सम्मान समारोह कल सादड़ी में, तैयारियों को दिया अंतिम

सादड़ी 28दिसंबर। माली समाज गोडवाड युवा संस्थान सादड़ी द्वारा सादड़ी में आज 18वां प्रतिभा सम्मान समारोह महामंडलेश्वर परम पूज्य चेतन गिरी महाराज व शिवराम दास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।

इस समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। समारोह को लेकर समाज बंधुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। समारोह में 285 प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ 40 भामाशाहों का भी अभिनंदन किया जाएगा।

माली समाज गोडवाड युवा संस्थान के सचिव कालूराम गोयल ने बताया कि संस्थान के संरक्षक विजय सिंह माली, सह संरक्षक शांति लाल देवड़ा व अध्यक्ष किशन देवड़ा ने आज समारोह स्थल पर पहुंच कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG 20241228 WA0016

गोयल ने बताया कि पदाधिकारियों से संरक्षक विजय सिंह माली ने बैठक कर फीडबैक लिया तथा अब तक कई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित सह संरक्षक शांति लाल देवड़ा ने समारोह की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमें गठित की। जसराज गेहलोत तथा रमेश देवड़ा को अतिथि सत्कार, शंकर परिहार, डाक्टर गिरधारी लाल देवड़ा व राजेश देवड़ा को पंजीयन व्यवस्था, पन्ना लाल गेहलोत व रमेश गेहलोत को पारितोषिक वितरण, चंपालाल सोलंकी व नरेश तंवर को सुरक्षा व्यवस्था, रमेश सांखला व महेंद्र देवड़ा को बैठक व्यवस्था, कांतिलाल टाक व रुप चंद गेहलोत , लक्ष्मण गेहलोत को भोजन व्यवस्था, भंवरलाल गोयल व कांतिलाल गेहलोत को जल व्यवस्था, अमृत गेहलोत को लाईव प्रसारण व्यवस्था, कालुराम गोयल, श्रवण गोयल को माईक व प्रकाश व्यवस्था, भरत परिहार को मंच सज्जा व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है।


Read also   बठिंडा: तेज रफ्तार बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 24 से ज्यादा घायल; PM ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया


गोयल ने बताया कि समारोह को लेकर समाज में उत्साह देखा जा रहा है। गंगा राम गेहलोत समेत बड़ी संख्या में अन्य राज्यों में व्यवसाय कर रहे समाज बंधु भी सादड़ी पहुंच गए हैं। समारोह में 285 प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ 40 भामाशाहों को भी सम्मानित किया जाएगा।

गोयल ने बताया कि समारोह में लेपटॉप व्यवस्था चुतराराम गेहलोत सोजतनगर, भोजन सामग्री व्यवस्था तुलसी बाई टाक घाणेराव, भोजन निर्माण व्यवस्था मांगीलाल गोयल सादड़ी, मोमेंटो व्यवस्था दौलाराम गेहलोत, बैग व्यवस्था सोहनलाल तंवर, कैलेंडर व्यवस्था सुरेश कुमार सोलंकी, स्वर्ण पदक व्यवस्था पुखराज तंवर, रजत पदक व्यवस्था मोडाजी सोलंकी नाडोल, साफ़ा शाल व्यवस्था कांतिलाल गोयल, लंच बाक्स व्यवस्था डूंगाराम परिहार, जल व्यवस्था छगन गोयल, नाश्ता व्यवस्था मुकेश गेहलोत, निमंत्रण पत्रिका रमेश कुमार घाणेराव, हैंडबैग व्यवस्था गंगाराम गेहलोत, टेंट व्यवस्था ओटाराम गेहलोत व गणेश देवड़ा, बैनर व्यवस्था कांतिलाल गेहलोत, प्रमाण पत्र व्यवस्था अशोक सोलंकी रानी गांव, अभिनंदन पत्र व्यवस्था राजी बाई गेहलोत, डोक्युमेंट फाईल व्यवस्था मदनलाल गेहलोत सोजत नगर, साउंड व्यवस्था शिव साउंड, दुपट्टा व्यवस्था गणेश माली दादाई, पुष्प हार व्यवस्था तेजा राम सोलंकी रानी गांव, दूध व्यवस्था भीखाराम कच्छवाहा सुमेरपुर, सब्जी सलाद व्यवस्था सुरेश देवडाव फोटो ग्राफी विडियो ग्राफी व्यवस्था मदन परिहार मुंडारा द्वारा की गई है।

IMG 20241228 WA0017

मोहनलाल, ओटाराम, जयेश परिहार, पूरण गेहलोत, पारस गेहलोत, प्रिंस गेहलोत, नरेंद्र परिहार, रोहित देवड़ा तथा करण गेहलोत, महेश गेहलोत व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

उल्लेखनीय है कि माली समाज गोडवाड युवा संस्थान 2005में अपनी स्थापना से विजय सिंह माली के नेतृत्व में समाज में शिक्षा की अलख जगा रहा है। अब तक 5000 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित कर चुका है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button