शाहपुरा न्यूज

माली समाज विकास सेवा संस्थान ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • गुरला

उपनगर पुर में रविवार को माली समाज विकास सेवा संस्थान द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष भैरू लाल माली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

समारोह में संस्था के कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं संस्था के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामना दी ।

संस्था में उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर सर्व सम्मति से प्रभु लाल माली को नियुक्त किया गया।

IMG 20241027 WA0081

प्रभु लाल माली ने संस्था में उपाध्यक्ष पद मिलने पर पद की गरिमा बनाये रखने एवं जिम्मेदारी को ईमानदारी,निष्ठा एवं सेवा भावना से निभाने का संकल्प लिया।

संस्था के संरक्षक रामस्वरूप माली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। संस्था अध्यक्ष भैरू लाल माली ने कहा कि कि स्नेह मिलन समारोह से सामाजिक समरसता बढ़ती है। और हमें एक-दूसरे की मदद की प्रेरणा मिलती है। और उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज मे एकता बढ़ती है और सामाज का संगठन मजबूत होता है। सामाजिक कार्यकर्मो को सफल बनाया में संगठन की बड़ी भूमिका होती है।

इससे पूर्व संस्था द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन करने के बारे में भी विचार विमर्श किया गया।

 

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

इस अवसर पर संस्था के सरंक्षक कैलाश चन्द्र माली,भंवर लाल माली,प्रचार मंत्री नानू राम माली ,संगठन मंत्री जगदीश चन्द्र माली,मीडिया प्रभारी राजकुमार गोयल ,सदस्य भवानी राम ,बंशी लाल,नारायण लाल,लाल चंद,कालू राम, कैलाश चन्द्र एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button