मीरा रोड कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, राज ठाकरे की मनसे के 7 कार्यकर्ता हिरासत में

- मुंबई
मुंबई में राज ठाकरे के पार्टी महाराष्ट्र निर्माण सेना (MNS) के सात कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
इन पर आरोप हैं कि इन्होंने एक दुकान मालिक को मराठी में बता न करने पर पीटा यह घटना ठाणे जिले के मीरा – भायंदर इलाके में हुई। पुलिस ने आरोपियों को नोटिस दिया और बाद में उन्हें जाने दिया। मनसे कार्यकर्ता राज्य में दुकानों और बैंको में मराठी भाषा के इस्तेमाल पर दे रहे हैं। पुलिस के अधिकारी ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपीयों को नोटिस देने के बाद छोड़ दिया गया। यह घटना मंगलवार को हुई थी। सोशल मीडिया एक विडियो वायरल हुआ हैं। इसमें कुछ हमलावर मनसे के चुनाव चिह्न वाले पटके पहनें हुए दिख रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने पहले बताया था कि एक आरोपी खाना खरीदते समय दुकानदार से मराठी में बात करने को कहाँ।
इस पर दुकानदार ने उनसे सवाल किया। अधिकारी ने बताया कि इससे गुस्साए एक आरोपी ने दुकानदार पर चिल्लाना शुरू कर दिया। फिर उसके साथ मौजूद कुछ लोगों ने दुकानदार को थप्पड़ मारे। इसके बाद काशिमीरा पुलिस ने मनसे के 7 कार्यकर्ताओं के खिलाफ दंगा, धमकी और मारपीट का मामला भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया हैं। चेतावनी देकर छोडा शुक्रवार को पुलिस थाने के उप निरिक्षक किरण कदम ने बताया कि आरोपियों को थाने लाया गया। उन्हें नोटिस दिया गया और फिर जाने दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ निवारण कार्रवाई करने की प्रक्रिया में हैं। इसका मतलब हैं कि पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही हैं।