मुख्य बाजार बाली श्री हनुमान मंदिर श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम एवं 108 दीपक की आरती से मनाया

श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति बाली के तत्वाधान में श्री हनुमानजी मंदिर,मुख्य बाजार, बाली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समिति के नरेन्द्र परमार ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान मंदिर की रोशनी सजावट की गई। दिन भर दर्शनार्थियों का आवागमन रहा। महिला भजन मंडली द्वारा भक्ति भरे भजन शाम 5 बजे से शुरू हुए जिसमें सैकड़ों मातृशक्ति ने भक्ति मय भजनों से समा बांध लिया। शुभ अवसर पर सामूहिक पद्धति से 108 दीपक की आरती का आयोजन हुआ एवं सवा मन महाप्रसादी भगवान को चढ़ाकर भक्तों में प्रसादी का वितरण हुआ।

इस दौरान पूर्व विधायक अमृत परमार, नरेन्द्र परमार, विहिप नगर अध्यक्ष सुरेश कंसारा, नीरज गर्ग, मनोहर सुथार, थान सिंह राव,शिवलाल अग्रवाल, जगदीश सोनी, अजय पूरी, रमेश भंडारी, रूपजी घांची, ललित वैष्णव, भंवर गोस्वामी, अमित देवगन, नरेश वर्मा,हरीश घांची, फूलचंद टेलर, भरत टेलर,सुरेश पालीवाल, गवेंद्र सिंह राणावत,दिलीप राणावत, मोती सिंह राव मदन प्रजापत, मोंटू परिहार,उदय सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह चौहान, ईश्वर सिंह,प्रवीण प्रजापत, जितेंद्र देवासी, नरेश चौधरी, शंकर माली मातृशक्ति में संतोष पूरी, दुर्गा बाई, शारदा बाई,अयोध्या बाई, राधा मारू, निर्मला परमार,अमृत कंवर, मंजू वैष्णव, लता कलाल, गीता भाटी , विमला वर्मा,कन्या देवी, लक्ष्मी देवी, संतोष टेलर, कमला सुथार एवं सैकड़ों भक्तों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।














