News
मेजा फीडर नहर साइफन पर बिजली गिरी फीडर बंद

बनास नदी पर बने चित्तौड़गढ़ जिले में मातृकुंडिया बांध से खोली गई मेजा फीडर नहर को बंद कर दिया गया
मातृकुंडिया सहायक अभियंता धीरज बेनीवाल ने बताया की मातृकुंडिया से खोली गई नहर से भीलवाड़ा जिले के मेजा बांध भरने के लिए 58 किमी नहर भीलवाड़ा जिले के कारोही के पास बाघपुरा गांव से निकल रही मेजा फीडर के चेन संख्या 1015 पर लगे साइफन के पास कुएं में आकाशीय बिजली गिरने से टूट गया। इससे मरम्मत नही होने से फीडर बंद करनी पड़ी। बारिश थमने पर मरम्मत करके फिर से फीडर को चालू किया जाएगा।
















