Short News
मॉडर्न पब्लिक स्कूल बेहड़ा – कमारडीह में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस समारोह

- टुंडी
टुंडी प्रखण्ड अंतर्गत कमारडीह – बेहड़ा स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में देश के प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर शिक्षक दिवस काफ़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
स्कूली बच्चों के द्वारा इस शुभ अवसर पर कई सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
साथ ही विद्यालय प्रबंधन की ओर से हाउस वाइज विभिन्न तरह के प्रतियोगिताएं भी आयोजित किए गए, जिसमें ओवरऑल दामोदर हाउस विजेता एवं गंगा हाउस उपविजेता बने।

दोनों ही हाउस को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा पुरस्कृत किए गए।स्कूल के चेयरपर्सन मोहम्मद सलाहुद्दीन के द्वारा देश के सभी शिक्षकों को जो, बच्चों के जीवन को ज्ञान से प्रकाशित कर उन्हें उन्नति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर करते हैं, उन सभी को शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दिए।
धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इरशाद ने किए, एवं मंच संचालन विद्यार्थी यासीन एवं अनमोल ने किए |मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक / शिक्षिकाएं, नॉन टीचिंग स्टॉफ एवं स्कूली बच्चें मौजूद थे |















