Religious

मोहनखेड़ा गुरुधाम दहाणु में बंधु बेलड़ी का प्रथम चातुर्मास: 7 जुलाई को मंगल प्रवेश

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

चातुर्मास पर्व-25 का शुभारंभ दहाणु में: मुनिश्री पीयूषचंद्र विजयजी के सान्निध्य में आध्यात्मिक समागम


यह चातुर्मास पर्व-25 का आयोजन महाराष्ट्र की सुरम्य धरा, प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण श्री मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ (दहाणु) में 7 जुलाई 2025, सोमवार को प्रातः 9:00 बजे से आरंभ होने जा रहा है। इस वर्ष बंधु बेलड़ी का यह प्रथम चातुर्मास रहेगा, जो जैन धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत पावन और प्रेरणादायक अवसर होगा। मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक परम पूज्य आचार्यदेव श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर महाराज साहेब की आज्ञा से यह आयोजन उनके आज्ञानुवर्ती शिष्यगणों के सान्निध्य में सम्पन्न होगा, जिनमें 7वें वर्षीतप तपस्वी पूज्य वरिष्ठ मुनिप्रवर श्री पीयूषचंद्र विजय महाराज साहेब तथा प्रवचन दक्ष मुनि श्री रजतचंद्र विजय महाराज साहेब विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

WhatsApp Image 2025 07 01 at 5.12.21 PM

इस मंगल अवसर पर देशभर से असंख्य गुरु भक्तों के आगमन की संभावना है। आयोजन में नवकारसी का लाभ स्वर्गीय सुआदेवी जावंतराजजी छाजेड़ (नैणावा, राजस्थान) परिवार द्वारा लिया गया है, जो वर्तमान में मुंबई में निवासरत हैं। स्वामी वात्सल्य का लाभ श्रीमती इन्द्रादेवी सोहनमल दोसी परिवार (भीनमाल/जालोर) द्वारा हस्ते संजय दोसी (भायंदर/मुंबई) के माध्यम से लिया जाएगा। इस सम्पूर्ण आयोजन का संचालन एवं व्यवस्था श्री पार्श्वनाथ राजेंद्र सूरी जैन रिलिजियस चैरिटेबल ट्रस्ट, मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ, डोंगरीपाड़ा, दहाणु द्वारा की जा रही है। यह अवसर न केवल आध्यात्मिक उन्नति का प्रेरक बनेगा, बल्कि समाज में संयम, तप, साधना और अहिंसा के संदेश को भी प्रसारित करेगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button