उत्तर प्रदेश

यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा, लोगों ने खाली किए गांव, नेशनल मीडिया प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने बाटी राहत सामग्री

IMG 20250805 WA0005
उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट के राजापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत तिरहार क्षेत्र में यमुना नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा हैं जिसमें सरधुवा गांव समेत कई गांवों के लोगों के घरों में पानी पहुंच गया हैं,
IMG 20250805 WA0001
जिससे ग्रामीणों को घर छोड़ना पड़ा और उनके रहने खाने आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कराई जा रही हैं
IMG 20250805 WA0002
इसी क्रम में देश का सबसे बड़ा लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी शर्मा के मार्गदर्शन व चित्रकूट जिलाध्यक्ष अन्नू मिश्रा के निर्देश पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण विश्वकर्मा द्वारा आज सरधुआ गांव बाढ़ से प्रभावित लोगों के पास पहुंच कर उनको बिस्कुट, नमकीन, समोसा इत्यादि खाद्य सामग्री देकर उनका सहयोग किया गया,
IMG 20250805 WA0003 इस पुनीत कार्य के शुभ अवसर पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिलामंत्री हर्ष सिंह भी मौजूद रहे और साथ ही साथ जनपद वासियों और समाजसेवियों से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button