उत्तर प्रदेश

युनानी डे के अवसर पर आयोजित हुआ सेमिनार

वक्ताओं ने युनानी को बढ़ावा देने पर दिया ज़ोर

IMG 20260212 WA0002
कानपुर आज वर्ल्ड युनानी डे के अवसर पर नुडवा व ए आई यू टी सी के संयुक्त तत्वावधान में हलीम मुस्लिम डिग्री कालेज के सभागार में आयोजित सेमिनार एंव युनानी औषधियों की प्रदर्शनी लगाई।
सेमिनार मे मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ मोहम्मद शाहिद रहे अध्यक्षता हलीम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ तनवीर अख्तर ने की। विशिष्ट अतिथि न्यूरो सर्जन डॉ ज़ुबैर सरकार रहे संचालन डाॅ मोहम्मद अलीम व डाॅ आफताब आलम ने किया।
IMG 20260212 WA0005

सेमिनार को सम्बोधित करते हुए डाॅ मोहम्मद शाहिद ने कहा कि युनानी औषधियों से शारिरीक नुकसान हुए बिना उत्तम इलाज सम्भव है।
युनानी विश्व स्तर अपना अस्तित्व स्थापित कर चुकी है ऐसे में युनानी से जुड़े लोगों को इसके प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
डॉ ज़ुबैर सरकार ने कहा कि हम युनानी के फार्मूलों पर ध्यान आकर्षित करें तो निश्चित रुप से हमे इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नजर नही आता जबकि अंग्रेजी दवाएं दूसरे अंगों पर असर करती हैं।
अध्यक्षता कर रहे डाॅ तनवीर अख्तर ने कहा प्रदर्शनी मे जिस प्रकार दवाओं को प्रदर्शित किया है और इसके विषय मे जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वास्तव यह युनानी को बढ़ावा देने योग्य है। संयोजक डाॅ जीशान अन्सारी ने आए हुए अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
सेमिनार में प्रमुख रूप से डाॅ इफ्तिखार, डाॅ आलम, डाॅ अबु सामा खुर्शीद,एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी, इखलाक अहमद डेविड, शाहिद कामरान, अलीम खान, अबुल हसन, सैय्यद अबरार अली समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button