Religious

योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के यथार्थ स्वरूप की श्री कृष्ण कथा 22 दिसम्बर को दर्शन योग धाम लाकरोडा में

@ घेवरचन्द आर्य पाली

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी अनुसार योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के यथार्थ स्वरूप की श्री कृष्ण कथा 22 दिसम्बर को सुबह नौ बजे से सायं 5:00 बजे तक दर्शन योग धाम संस्कृति वन लाकरोड़ा तालूका माणसा जिला गांधीनगर गुजरात में आयोजित हो रही है।

बताया जाता है कि वेद व्यास की मूल महाभारत में केवल 5000 श्लोक ही थे, वे भी सब वेद के अनुरूप। जिसमें योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण का चरित्र महाभारत युद्ध के महानायक के रूप में वर्णित है। उसी योगिराज भगवान श्री कृष्ण के चरित्र पर कालिख पोतने का काम विष्णु पुराण ब्रह्मवेत पुराण श्री मद्भागवत ने किया है।

पुराणों का यह कुड़ा हटाकर कथाकार प्रवक्ता आचार्य अजय जी की श्रीकृष्ण कथा में योगिराज भगवान श्री कृष्ण का ध्वल, निष्कलुष, वीरोचित, धीरोचित, योगी स्वरूप देखने को मिलेगा। जो सभी मनुष्यों के लिए प्रेरणादायक आदर्श और अनुकरणीय है।

श्रीकृष्ण कथा में योगीराज भगवान कृष्ण की अनेक कलाओं, गुणों एवं ऐश्वर्य से युक्त महान व्यक्तित्व का चरित्र श्रोताओं सुनने को मिलेगा जिससे श्री कृष्ण की जीवनी से प्रेरणा लेकर अपनी कमियों पर आत्मचिंतन कर हर कोई अपना सुधार करने में समर्थ होगा।

इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नम्बर 9409615011, 8200915011 पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।

प्रवेश हेतु आवेदन लिंक:

https://forms.gle/RG3ELJ5ttH8NFUa56

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
11:08