News
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

राजपुरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में प्रधानाचार्य मीठालाल बोराणा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुमान सिंह राजपुरोहित तथा विशिष्ट अतिथि रूपाराम चौधरी और केसाराम डांगी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हुईं।
-
भामाशाह गुलाब उदाजी चौधरी (सिन्दरली) एवं भोमाराम देवासी ने विद्यालय में दो कक्ष निर्माण हेतु भूमि देने की घोषणा की।
-
ग्रामवासियों ने लगभग एक लाख रुपये का सहयोग देने का संकल्प लिया।
-
भामाशाह दक्ष, सुपुत्र प्रेम सिंह राजपुरोहित की ओर से विद्यालय को 42 इंच की स्मार्ट टीवी भेंट की गई।
कार्यक्रम का संचालन मंच से माणकचंद सैनी एवं दिलीप कुमार भाटी ने किया। पीटी परेड, व्यायाम प्रदर्शन और सूर्य नमस्कार का नेतृत्व प्रमोद सिंह ने किया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योति भाटी ने संभाला। अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं में अम्बालाल चौधरी, भादरराम और ताराचंद माधोकी का विशेष योगदान रहा।













