राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने खौड़ में विकास कार्य किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों की मांगों को सुना
ढारिया बांध से वंचित किसानों को बहुत जल्द पानी मिलेगा: सांसद व प्रदेशाध्यक्ष राठौड

विकास कार्यों के लोकार्पण में राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ बोले, खौड़ गांव से मुझे बहुत प्यार मिला
रिपोर्ट – हितेश प्रसाद पाली
जवाली/खौड़। राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore खौड़ पंचायत में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में पहुंचे। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खौड़ गांव से उन्हें हमेशा प्यार और आशीर्वाद मिला है।
राठौड़ ने ग्रामीणों से कहा कि वे योजनाएं बनाकर प्रस्ताव लाएं, विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। करीब 22 मिनट के संबोधन में उन्होंने ग्रामीणों के साथ पुरानी यादें साझा कीं और कहा, “केंद्र में डबल इंजन की सरकार है, पर यहां तो सभी इंजन ही इंजन हैं, फिर विकास में कमी कैसे रह सकती है।”

कार्यक्रम के दौरान खौड़ के किसानों ने ढारिया बांध से पानी लाने की मांग रखी। इस पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने आश्वासन दिया कि ढारिया बांध की चीफ इंजीनियर से जल्द सर्वे करवाया जाएगा, ताकि वंचित किसानों को शीघ्र पानी उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर मीणा समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर आदिवासी जनजातीय छात्रावास निर्माण की मांग उठाई। साथ ही पादरली तुकान से खौड़ तक सड़क निर्माण, जेतपुरा चौराहे पर रोडवेज बस ठहराव, सालरिया से नाडोल तक मुख्य सड़क निर्माण तथा जवाली रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव सहित विभिन्न मांगें रखी गईं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष Mukesh Dadhich ने कहा कि जिस सरकार में भजन और मदन की जोड़ी हो, वहां कोई कमी नहीं रहती। उन्होंने विकास कार्यों की सराहना करते हुए गांव के समग्र विकास को सर्वोपरि बताया।

यह भी रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा नेता नवनीत राजपुरोहित, सरपंच दुर्गा दाधिच, रानी एसडीएम शिवा जोशी, बीडीओ नारायणसिंह राजपुरोहित, गिरधारीसिंह बोला गुंडा, खौड़ मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह बालराई, भाजपा नेता रुपेश दाधिच, जिला परिषद सदस्य दुर्गा सिरवी,उप सरपंच मालमसिंह, रुपाराम मेघवाल, हरिकृष्ण दाधिच, मुकेश सिरवी,जवाली सरपंच जुगराज जैन, रमेश राखेचा सुमेरपुर, जवाहरलाल परिहार, जयंतीलाल सोनी, वार्ड पंच सोहनलाल सोलंकी,ओगडराम मीणा, किरण परिहार,समाजसेवी अरविंद गोयल, केनाराम चोधरी, वरदाराम चौधरी, केसाराम कुमावत बालराई, भाजपा महामंत्री श्रवणसिंह राव नादाणा, श्रवणसिंह चांचोडी, खीमाराम ढारिया, उत्तमचंद गांधी जवाली, ताराराम चौधरी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।











