News

राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 13 प्रकरणों का निस्तारण, 5 प्रकरणों में 7 अधिकारियों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति

जयपुर। राज्य सरकार आमजन को पारदर्शी, संवेदनशील और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के संकल्प के साथ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही और अभियोजन स्वीकृति से जुड़े 13 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने एक प्रकरण में दोषी पाए गए सेवानिवृत्त अधिकारी की पेंशन रोकने का आदेश जारी किया है। वहीं, तीन प्रकरणों में सेवा में रहते अधिकारियों के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के तहत वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम, 2018 के तहत प्रस्तुत पांच प्रकरणों में सात अधिकारियों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई है। यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का स्पष्ट संकेत है।राज्य सरकार ने तीन प्रकरणों में सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध दोष सिद्धि के जांच निष्कर्षों का अनुमोदन किया है। साथ ही एक प्रकरण में एक अधिकारी को सीसीए नियम 23 के अंतर्गत परिनिन्दा के दंड से मुक्त किया गया है।

राज्य सरकार का यह कदम भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के विरुद्ध सख्त रुख को दर्शाता है और आमजन को जवाबदेह तथा पारदर्शी शासन देने की दिशा में एक मजबूत पहल है।

Related Articles

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button