News

राज्य सरकार के निर्देशानुसार रानी नगरपालिका में शहर चलो अभियान चलाया जाएगा 

  •  रानी।

  • IMG 20250805 WA0014


रानी नगर पालिका में नगर पालिका मण्डल रानी खुर्द की ओर से आज दिनांक 03 सितम्बर 2025 को “शहर चलो अभियान–tc2025” के प्री-कैंप का आयोजन किया गया इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना एवं नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है अभियान की मुख्य कैंप 15 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित है इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में विशेष सफाई कार्य कचरा प्रबंधन नालियों की सफाई एवं अन्य स्वच्छता व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी

अभियान के तहत विशेष रूप से पीएम स्वनिधि ऋण वितरण सामुदायिक भवन साथ ही सफाई व्यवस्था में सुधार शौचालय निर्माण नई स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, बेसहारा पशुओं की पकड़ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की सुविधा सार्वजनिक स्थलों का रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण सड़क मरम्मत जैसे कार्य भी प्राथमिकता से करवाए जाएंगे अभियान के अंतर्गत 69A पाटे सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी विशेष स्वच्छता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी

IMG 20250903 WA0067 IMG 20250903 WA0068 IMG 20250903 WA0066

इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान ने सभी वार्ड पार्षदों से वार्ड के बारे जानकारी एवं सुझाव मांगे एवं नगर पालिका सभी कर्मचारी को राज्य सरकार के दिशा निर्देश दिए इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगू प्रतिपक्ष नेता इलियास चढ़वा पार्षदगण घीसुलाल चौधरी जोधाराम कुमावत कपूरा राम प्रजापत सुनील बैरवा मोहम्मद अकरम महेश कुमार नर्बदा कंवर सेतकी देवी सीता देवी बंजारा दाकू देवी पार्षद प्रतिनिधि दीपाराम गर्ग लच्छाराम जी इंद्रसिंह राजपुरोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

नगर पालिका के कर्मचारी के.एम. शर्मा, गोपाल सिंह परिहार बाबूलाल कुमावत धन्नाराम चौधरी व जितेंद्र कुमार धारू किशन लाल बंजारा निजामुद्दीन धीरेन्द्र सिंह रमेश सेन कूपाराम, सफाई जमादार सुरेश कुमार, नारायण लाल अन्य कार्मिक भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button