
- रानी।
नगर के गणपति मंदिर प्रांगण में श्रावण लहरिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का ड्रेस कोड हरा रंग निर्धारित किया गया था, जिसमें रानी नगर की अनेक सनातन धर्म प्रेमी महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नर्मदेश्वर महादेव विकास संस्थान, गणपति आश्रम, धर्मवीर मैदान रोड, प्रताप बाजार, रानी द्वारा आयोजित इस महोत्सव में महिलाओं व बच्चों के लिए विविध प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम रखे गए।

कार्यक्रम में खेलकूद, संगीत, रंगारंग प्रस्तुतियाँ और खानपान के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिसमें बच्चों ने विशेष आनंद लिया। महिलाओं ने आपसी सौहार्द और श्रावण की सांस्कृतिक छवि को उकेरते हुए पूरे आयोजन को जीवंत कर दिया।
इस अवसर पर महिला मंडल की प्रमुख सदस्याएं जैसे –
रेखा माली, संतोष मालवीय, किरण देवी, श्री देवी सोलंकी, गीता देवी, शीतल सोनी, लाडो देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं और आयोजन को सफल बनाया।
यह पहला अवसर था जब रानी में इस प्रकार का श्रावण लहरिया महोत्सव आयोजित किया गया, जो अत्यंत सफल और उत्साहजनक रहा।













