रानी नगर पालिका द्वारा राष्ट्रभक्ति और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ

- रानी
स्वायत शासन विभाग जिला कलेक्टर के आदेशानुसार नगरपालिका मंडल रानी द्वारा ब्लॉक स्तरीय यूनिटी मार्च पदयात्रा एवं वंदे मातरम 150 वे कार्यक्रम एवं स्वदेशी संकल्प आयोजन एवं भगवान बिरसा मुंडा धरती आबा अभियान के अंतर्गत रानी नगर में निम्न कार्यक्रम की शुरुआत रानी रेलवे स्टेशन से वंदे मातरम का प्रचार करते हुए प्रभातफेरी रन रैली के माध्यम से हुई स्वच्छता की शपथ ग्रहण कर स्वच्छता कार्यकम आयोजित किया गया सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यकरण हेतु जन सहभागीता से श्रमदान और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित किए गए वन्देमातरम 150 थीम पर पूर्व अध्यक्ष रमेश आर जैन एसीबीओ नैनाराम चौधरी उपाध्यक्ष डालचंद चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत अन्य प्रबुद्धजनों ने अपने उद्बोधन दिए व भारत के स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रगीत के गरिमापूर्ण ऐतिहासिक महती योगदान की जानकारी दी गई और इसका समापन पंचायत समिति परिसर में राष्ट्रगान व वंदेमातरम् के साथ किया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत समाजसेवी रमेश आर जैन राघव प्रसाद पांडे सीबीईओ सुमेर सिंह एसीबीईओ नेनाराम चौधरी अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू नगरपालिका के पार्षद पुलिस थाने के अधिकारी नगरपालिका के कार्मिक व सफाई कर्मचारी सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जागूं के निर्देशन में स्वच्छता कर्मचारी व नगर कर्मियों का सम्मान किया गया।












