Breaking News
रानी में तिरंगा रथ यात्रा का स्वागत, सेना के सम्मान में जागरूकता

- रानी स्टेशन
अहमदाबाद से दिल्ली जा रही तिरंगा रथ यात्रा के रानी स्टेशन पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा का स्वागत “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ किया गया।

रानी प्रताप बाजार रेलवे फाटक के बाहर यात्रा के दौरान वक्ताओं ने सेना और सैनिकों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और लोगों को सेना के प्रति जागरूक किया। सामाजिक कार्यकर्ता ललित परमार ने अपने भाषण में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रकाश डाला। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत ने भी सैनिकों की सराहना की।
यह यात्रा अहमदाबाद से शुरू होकर इंडिया गेट दिल्ली तक जाएगी और रास्ते में विभिन्न गांवों और शहरों से होकर गुजरेगी। यात्रा का उद्देश्य लोगों को सेना और सैनिकों के बलिदान के प्रति जागरूक करना है।












