Short News

रामनवमी शोभायात्रा 2025 उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड का अद्वितीय योगदान

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call
पाली। रविवार को पाली शहर में निकली भव्य एवं ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा में समिति अध्यक्ष शांतिलाल सिंघवी द्वारा समिति उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड की सेवा भावना की सराहना कर उत्साहवर्धन किया गया।

शोभायात्रा के प्रारंभ में ओमप्रकाश जांगिड द्वारा भगवान श्रीराम की भक्ति भाव से आरती की गई। यात्रा के समापन पर सभी समाज संस्थाओं का सामूहिक सम्मान भी उन्हीं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

उपाध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश जांगिड अपनी शालीनता, आत्मीयता और व्यवहार कुशलता
के कारण शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बने रहे। उनकी निष्काम सेवा भावना और संगठन में
निभाई गई भूमिका को विभिन्न संतों एवं पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया।

संतों एवं समिति सदस्यों द्वारा सराहना

  • सन्त सुरजनदास महाराज
  • हनुमान बगीची जोगाराम दास महाराज
  • रामनवमी शोभायात्रा अध्यक्ष शांतिलाल सिंघवी
  • उपाध्यक्ष सोहन सिंह
  • परमेश्वर जोशी
  • किशन प्रजापत
  • कमल किशोर गोयल

इन सभी ने ओमप्रकाश जांगिड को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं।

ज्ञातव्य है कि ओमप्रकाश जांगिड वर्तमान में अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा
जिला शाखा पाली के अध्यक्ष तथा श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति सम्पूर्ण पाली जिला के मंत्री पद पर
रहकर समाज की निःस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button