News

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन — बजरी माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, दो ट्रैक्टर जब्त, इलाके में मचा हड़कंप

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

 

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन — बजरी माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक

दो ट्रैक्टर जब्त, इलाके में मचा हड़कंप

📍 भीलवाड़ा | लूनिया टाइम्स न्यूज संवाददाता: प्रभुलाल लोहार

जिले के रायपुर में अवैध बजरी के काले कारोबार पर रायपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बजरी माफियाओं पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस थाना रायपुर की टीम ने दबिश देकर अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर मौके पर ही जब्त कर लिए।

सूचना के आधार पर कार्रवाई

सिंह साहब शंभू दयाल मीणा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार अवैध बजरी परिवहन की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए निगरानी बढ़ाई और कार्रवाई को अंजाम दिया।

विशेष अभियान जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

माफिया बैकफुट पर

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध बजरी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में सक्रिय माफिया फिलहाल बैकफुट पर नजर आ रहे हैं।

पुलिस का कड़ा संदेश

“अवैध खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

स्थानीय लोगों ने की सराहना

स्थानीय लोगों ने रायपुर पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सख्त कदमों से ही अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button