रा. उ. प्रा. वि. – चिमनपुरा, बाली में लगा RO प्लांट

चिमनपुरा, वर्तमान समय में प्रदूषण पैर फैला रहा हैं। जल का स्तर और गुणवत्ता में अंतर आ गया हैं। फ्लोराइड की मात्रा भी नोनिहालों की हड्डियां को कमजोर कर रहा हैं। ऐसे समय में समाज सेवक मानवता के प्रेरक लोगों की कमी नहीं हैं। संस्था प्रधान मदन सिंह सिंधल बताते हैं की उनके विद्यालय में जल में फ्लोराइड की मात्रा हैं जो विद्यार्थियों के जीवन में दुर्बलता लाने का काम कर रहा हैं।
इस पर उन्होंने मुकेश कुमार अध्यापक बेड़ा का सहयोग लेकर एक्सेंज इंडिया लिमिटेड से विद्यालय में RO की व्यवस्था करवाई पर मुख्य काम तो उसे फिक्स करवाना था। इसलिए स्थानीय गांव के अध्यापक सोना राम मीणा से संपर्क किया।

समाज सेवा में अग्रणी छात्र हितेषी सोना राम मीणा ने बिना क्षण सोचे RO को विद्यालय में स्थापित करने का निर्णय ले लिया । आज उन्होंने अपने वादे के अनुसार RO को विद्यालय को फिट करावे के दे दिया। इस से विद्यार्थियों में खुशी की लहर छा गई। अब कोई फ्लोराइड से युक्त पानी नही पियेंगे।
विद्यालय परिवार की ओर से सोना राम और मुकेश कुमार का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर SMC अध्यक्ष किशनाराम, चुन्नीलाल, मोहन लाल, विक्रम सिंह, विकाश कुमार और ग्रामवासी उपस्थित रहे।














