टुंडी न्यूज

लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय मनोरंजन सिंह एवम स्वर्गीय रामजी यादव के मूर्त्ति का 99 ग्रुप ऑफ़ कम्पनी के सीएमडी श्याम पांडे ने किया अनावरण

  • टुंडी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुंडी के आसान डाबर स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय मनोरंजन सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित


आश्रम के सेंट्रल हॉल में मुख्य अतिथि 99 ग्रुप ऑफ़ कंपनी के सीएमडी श्याम पांडेय के द्वारा आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय मनोरंजन सिंह एवं स्वर्गीय राम जी यादव के प्रतिमा का अनावरण किया गया। दोनों प्रतिमाएं समाजसेवी ओंकार मिश्रा के सौजन्य से वृद्ध आश्रम के सेंट्रल हॉल में लगाया गया है। कार्यक्रम के इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित 99 ग्रुप ऑफ़ कंपनी के सीएमडी श्याम पांडे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इस आश्रम से जोड़ने वाले आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय मनोरंजन सिंह एवं स्वर्गीय राम जी यादव भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी वृद्ध जनों के प्रति सेवा भावना की सपने देखने की सोच का मैं आज भी कायल हूं मैं तहे दिल से ओंकार मिश्रा को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने दोनों दोस्तों के सम्मान में उनकी प्रतिमाएं स्थापित करवाया एवं एवं मेरे हाथों से मूर्ति का अनावरण करवाया इसके लिए मैं स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं।

WhatsApp Image 2025 07 14 at 8.42.01 PM

उन्होंने कहा कि आश्रम के वर्तमान अध्यक्ष नौशाद गद्दी एवं आश्रम के सदस्यों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं कि आप लोग इन दोनों दोस्तों के सपने को पूरा कर रहे हैं। कार्यक्रम के इस अवसर पर उपस्थित आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, स्वर्गीय मनोरंजन सिंह की धर्मपत्नी नीतू सिंह, ओंकार मिश्रा, प्रशांत वर्मा, डॉ डी शरण, बी सुधीर, सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा, नीतू तिवारी, रामनाथ मिश्रा, अशरफ अली उर्फ छोटू, मधुवेन्द्र सिंह, सुबल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी मनोरंजन सिंह एवं रामजी यादव के प्रतिमा को माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का समापन आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ सामूहिक भोजन के साथ हुई।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button